Share this News
हरदीबाजार – आज डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर विधायक निवास में विधायक प्रेमचंद पटेल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण कऱ उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार जायसवाल,पूर्व मंडल महामंत्री दुर्गेश कश्यप,दिलीप पटेल अध्यक्ष भाजयुमो मंडल पाली, श्रवण यादव सदस्य वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा, रघुराज सिंह ऊईके,पूर्व विधायक प्रतिनिधि मन्नू राठौर,अजीत कैवर्त, अशोक कश्यप के अलावा अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए
