Share this News
रजकम्मा (पाली)- ग्यारहवीं अंतर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर सेजस स्कूल मदनपुर रजकम्मा में जनपद पाली के उपाध्यक्ष दिलहरण कश्यप,नोडल प्राचार्य राजीव जोगी,एस एम डी सी अध्यक्ष कृष्णा यदु,सांसद प्रतिनिधि नीलेश यदु,संकुल समन्वयक जीवन सिंह मरकाम की उपस्थिति में सामूहिक योग किया गया।सर्वप्रथम संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर प्राचार्य जोगी ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कही।पुष्पक साहू ने योगाचार्य तिहारु कश्यप का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
योगाचार्य कश्यप ने ओंकार ध्वनि के साथ योग प्रारंभ कराते हुए अनुलोम विलोम,भ्रामरी,वृक्षासन,ताड़ासन,सूर्य नमस्कार,सहित अन्य आसन प्राणायाम की बारीकियों को सिखाया।जीवन सिंह मरकाम ने शीर्षासन का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में रमेश अहीर, माध्यमिक शाला रजकम्मा के प्रधान पाठक प्रभा लकड़ा, कुमुदिनी राम,कमलेश्वरी साहू,सितारा अग्रवाल, रवि चंद्रा, जैतराम ध्रुव,कांति कुर्रे,अर्चना किंडो,संतोष वर्मा,पुष्पा सागर,नीता खांडे, राकेश शिवालय, छबि दास महंत सहित गणमान्य नागरिक,पालक एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे।
