Share this News
कोरबा : एसईसीएल गेवरा परियोजना में सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने वाटर टैंकर से डीजल चोरी करते तीन कर्मियों को पकड़ा। यह घटना पिछली रात की बताई गई है। इनमें फीटर सतीश कुमार जायसवाल, जनरल मजदूर रामकृष्णा और गिरजाशंकर शामिल हैं। मौके से तीन जेरीकेन में से दो में 45 लीटर डीजल मिला। एक जेरीकेन खाली पाया गया। मामले को दीपका पुलिस को सौंप दिया गया है। एएसआई जितेश सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ की ओर से डीजल चोरी के बारे में लिखित शिकायत मिली है। जांच के साथ हम इस मामले में अगली कार्रवाई करेंगे।
