Share this News

कोरबा पाली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियां को समर्पित संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल पोड़ी लाफा द्वारा एक वृहद कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिला मंत्री एवं नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल जी उपस्थित रहे l अजय जायसवाल जी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां।

आत्मनिर्भर भारत अभियान डिजिटल इंडिया महिला सशक्तिकरण किसानों के हित में कार्य।विदेश नीति में बदलाव पर प्रकाश डालते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां की सराहना की नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल तथा मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक ने सरकार के प्रमुख योजनाओं और कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला l संकल्प से सिद्धि कार्यशाला संपन्न होने के बाद ग्राम पंचायत प्रांगण में एक पेड़ मां के नामअभियान के तहत एक पेड़ रोपित किया गया l.

इस कार्यशाला में श्री अजय जायसवाल के साथ पोड़ी लाफा मंडल के अध्यक्ष विपिन कौशिक जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, मंडल महामंत्री कमलेश कश्यप एवं लखेश्वर जगत, वरिष्ठ भाजपा नेता भास्कर कश्यप, भूत पूर्व जनपद उपाध्यक्ष चंदा कश्यप, जनपद सभापति उत्तम ओरकेरा, संतोष यादव, राकेश डिसेना, शिवाजी राव ,लक्ष्मण कश्यप, बंधन दास, संजय यादव, मनोज कश्यप, पप्पू सारथी, भवन, अजीत कश्यप, सतेश्वर कश्यप, चैती बाई, पीतांबर रजक , तिलक दास , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेl