Share this News
बिलासपुर – हितार्थ एक सेवा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 5 जून से 10 जून तक” धरती हमारी पर्यावरण जिम्मेदारी” विषय पर विशेष पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण में कमी, टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देना और आमजन में पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना था। अभियान के तहत रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी दुर्गा पंडाल के पीछे एरिया में हितार्थ एक सेवा के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भी विशेष रुचि लेकर वृक्षारोपण कार्य किया।

इस अवसर पर 8 साल की बच्ची पावनी ने वृक्षारोपण करते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि मैं इस पौधे को रोज पानी दिया करूंगी। इस दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा कॉलोनी के सभी घरों में जाकर जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने सहित प्लास्टिक का उपयोग कम करने, पर्यावरण रक्षा के लिए समझाइश दी गई! इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सुनीता सिंह सहित सुजाता सिंह, रविंद्र कुमार ,वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश सिंह बैस, सुनीता सिंह ठाकुर,मीरा सिंह, पावनी सिंह, अवनी सिंह, सोना सिंह, स्वाति सिंह, लवली, अवंती राव आदि शामिल थे।
