Share this News

कोरबा पाली – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षितिज समाज सेवी संस्था ने आज कोरबा जिले पाली विकास खंड के ग्राम पंचायत बतरा,प्राथमिक शाला ढोढीपारा परिसर में ‘वनाधिकार कानून 2006 वन संसाधन अधिकार पत्र ’ अभियान के तहत करन,कटहल,नीम आदि पौधा लगाया। यह कार्यक्रम वनाधिकार कानून 2006 नियम 2007 तथा संशोधित नियम 2012 के वन संसाधन अधिकार पत्र पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

इस अवसर पर क्षितिज समाज सेवी संस्था के प्रोजेक्टर कोऑर्डिनेटर श्री भुनेश्वर मरावी जी द्वारा हमारे आदिवासी अन्य परंपरागत वन निवासी तथा गरिबों मजदूर के मुख्य आजीविका तथा जंगल से होने वाले फायदे, अपनी सभ्यता संस्कृति को बचाये रखने के लिए जंगल बचाना जरूरी है ताकि आगे बच्चे जंगल कि महत्व को समझ सके इस तरह बाते रखे वहीं प्रयोग संस्था से श्री प्रशांत जी द्वारा पर्यावरण के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहां जंगल सरकार कि नहीं हमारी है इसका संरक्षण संवर्धन, उपयोग ग्राम सभा करे ये वनाधिकार कानून 2006 नियम 2007 संशोधित नियम 2012 कहता है यह जंगल हमारे दादा परदादा के द्वारा बचाया गया है यहां अनेक रोजगार अनेक आजीविका का संसाधन है जो करोड़ रुपए का है इसे हमे जानना समझना चाहिए इसके साथ ही वन विभाग से आये हुए अधिकारियो द्वारा जंगल आपकी है हम सब मिलकर इसका संरक्षण संवर्धन करे तभी बच पायेगा अन्यथा नहीं जंगल में समय-समय पर आग अतिक्रमण होते हैं तो गांव वाले की सहयोग से ही रोका जा सकता है, किसानों को पौधा लगाने के लिए भी निशुल्क देने की बात कही गई कार्यक्रम में अशोक मरावी,कु.गुजन धनुवार, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर वृक्षारोपण किया।

ज्ञानाधार शास्त्री ने कहा केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, उसके प्रति श्रद्धा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की संकल्पना है। जब हम वन संसाधन अधिकार पत्र कि दावा करते हैं तो पुरा सीमावर्ती गांव जमीन का संसाधन का अधिकार हमारी ग्राम व ग्राम सभा का होगा,जिसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता के साथ सामाजिक और भावनात्मक सरोकार को जोड़ना है कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती कांति सिंह तंवर द्वारा किया गया