Share this News

कोरबा/पाली:- विश्व पर्यावरण दिवस के तहत ग्राम पंचायत माँगामार में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरपंच छत्रपाल सिंह राज के अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर गांव के तालाब, डबरी के मेढ़ों व पंचायत कार्यालय भवन परिसर, स्कूलों व अन्य चिन्हित जगहों पर पौधारोपण कर रक्षा करने के संकल्प लिए। पौधारोपण के इस कार्यक्रम को लेकर सरपंच छत्रपाल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प को सभी पूरा करें।

प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से प्रकृति और मानव जीवन खतरे में है। इसे देखते हुए हम सब पौधे लगाएं और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षण दें। पर्यावरण से हम जीवित है, अगर पर्यावरण ही नही होगा तो हम भी नही होंगे। ग्लोबल वार्मिंग जैसे खतरों से बचने के लिए वृक्षारोपण बहुत अधिक आवश्यक है। जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि जल संरक्षण एवं जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त ग्राम के तालाबो, पोखरों के आसपास को भी साफ सफाई किया जाए और स्वच्छता रखी जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील में कहा- मैं चाहता हूं कि अपने ग्राम के सभी ग्रामीण वृक्षारोपण करें और अधिक से अधिक संख्या में वृक्षों को लगाकर हमारे पर्यावरण की रक्षा करें। ग्रामवासियों ने भी पौधारोपण के कार्य को भविष्य में इसी प्रकार जारी रखने संकल्प लिया। इस दौरान उप सरपंच उमाशंकर कश्यप, सचिव पंचराम कोराम, रोजगार सहायक कृष्णा मानेकर, पंचगण व सुशील महंत, संजय, संदीप कुमार, देवसिंह, कवल सिंह, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।