Share this News
कोरबा पाली/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाली मंडल में _एक पेड़ मां के नाम_ वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देना है और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।नगर पंचायत पाली के मुक्तिधाम परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष लखन लाल प्रजापति, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानसिह राजपाल, रामविलास जायसवाल, हरीश चावड़ा, हरी साहू, विशाल मोटवानी और पार्षद तूफान सिंह राज ने भाग लिया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने अपने कार्यालय के सामने एक पेड़ मां के नाम वृक्ष रोपण किया । इसके अलावा, मुनगाडीह के स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान मंडल के महामंत्री कामता जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया। केराझरिया में भी तीरथ राम डिक्सेना ने ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया, जबकि ग्राम रंगोले में बुथ अध्यक्ष लगन पटेल ने वृक्षारोपण किया।

इस प्रकार पाली मंडल के विभिन्न गांवों और बूथों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाया गया था, जिसमें उन्होंने लोगों से _*एक पेड़ मां के नाम*_ लगाने का आग्रह किया था। इस अभियान के माध्यम से पाली मंडल के लोगों ने पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई ।
