Share this News

पाली,सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को वटसावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर पूजा-अर्चना की और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की।

सुबह से ही महिलाएं मंदिरों और वटवृक्ष (बड़ के पेड़) के पास एकत्रित होने लगीं। उन्होंने सिर पर पूजा की थाली रखकर सुहाग सामग्री के साथ व्रत की शुरुआत की। वटवृक्ष की पूजा करते हुए उन्होंने सात बार पेड़ की परिक्रमा की और व्रत कथा का श्रवण किया।इस अवसर पर सावित्री श्रीवास चमेली सोनी रितु कँवर सविता सोनी इत्यादि थे