Share this News
रायपुर : जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला मंगलवार 22 अप्रैल को हुआ था। इस हमले के बाद से ही पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। हर तरफ आतंकवाद के खीलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि, आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
इस आतंकी हमले के बाद विपक्ष ने भी सरकार से कहा है कि, सरकार के तरफ से जो भी कदम उठाया जाएगा विपक्ष उनके साथ खड़ा रहेगा। वहीं अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का बयान सामने आया है।
तप, त्याग और पराक्रम की प्रतीक है भगवान परशुराम : ओपी चौधरी
कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि, ” इस मुद्दे पर पूरा देश एक साथ उठ खड़ा हुआ और विरोध किया। जो मंशा इन आतंकियों की थी कि इस वारदात को अंजाम देकर हिंदू-मुस्लिम की खाई को गहरा करना था और बहुत अप्रिय स्थिति उत्पन्न करना और देश की अखंडता पर वार करने का उनका इरादा था, लेकिन हर देश की नागरिक ने इसे खंडित कर दिया है हम सभी परिवारों के साथ खड़े हैं। सरकार को जो कदम उठाने पड़े वो उठाए, पूरा देश उसका समर्थन करेगा और सबकी एक राय होगी, पूरा देश एकसाथ है।”
