Share this News
कोरबा/पाली:- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को धर्म पूछ कर मारे जाने के हिलाफ पूरे देश में गुस्से का माहौल है और देश की सुरक्षा में अब कोई चूक ना हो इसके लिए शासन प्रशासन भी कोई कमी छोड़ने के मूड में नहीं है,यही कारण है कि कोरबा पुलिस भी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में अपने अपने थाना क्षेत्रों के अवांछित व्यक्तियों की खोज कर रही है।

साथ ही किराए में मकान देने वालों के घर जाकर जांच करते हुए उन्हें हिदायद दी जा रही है कि कोई भी मकान मालिक अंजान व्यक्तियों को मकान किराए पर ना दे और जिनको भी मकान किराए पर दिए जा रहे है उनकी जानकारी थाना में अवश्य प्रदान करें, साथ ही बाहर से व्यापार या अन्य कारणों से क्षेत्र में आने वाले व्यक्तियों को भी मुसाफिरी चेक किया जा रहा है, पाली थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने अवांछित व्यक्तियों की पहचान और मुसाफिरी चेक करने अलग अलग टीम क्षेत्र में लगा दी है। साथ ही कहा कि मकान किराए में देने वाले थाना में सूचित कर किराए में दे नहीं तो मकान मालिकों पर भी पुलिस कार्यवाही करेंगी।
