Share this News

हरदीबाजार : हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार स्थित हनुमान जी के मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा सुबह समिति के सदस्यों के द्वारा हनुमान जी का विशेष पूजा पाठ किया गया उसके उपरांत खीर पूडी ,बूंदी केला आदि प्रसाद का वितरण समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया।

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा व हनुमान जी की आरती भक्तों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, इंटक जिलाध्यक्ष श्यामू जायसवाल, समिति के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर,बजरंग यादव,नवनीत गुप्ता,विनय चंद्राकर, विकास कंवर, अशोक कुमार सोनी, सुर्या यादव, बंटी राठौर,संजय राठौर,चुलेश्वर राठौर, व्यास राठौर,महावीर डिक्सेना,रमेश राठौर, सोनू प्रजापति, ओमप्रकाश यदु,विजय राठौर,जगदीश अग्रवाल, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय,सुरेंद्र राठौर, हेम साहू, शशिधर सोनी, श्रीमती चंद्रकांता राठौर,नरेंद्र आहिर, रामेश्वर राठौर, राजकुमार श्रीवास, समीर जायसवाल, तरुण डिक्सेना, आकाश जायसवाल, पंकज ध्रुवा, राजू गुप्ता, देवा साहू,छोटेलाल पटेल,सीताराम यादव,गजाधर राठौर एवं समिति के समस्त सदस्य एवं हनुमान भक्तों के अलावा आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु अधिक संख्या में उपस्थित हुये।