Share this News
इस्लामाबादः पाकिस्तान की धरती आज शनिवार को 5.8 तीव्रता के भूकंप से थर्रा उठी। धरती हिलते महसूस होते देख लोगों ने घरों से बाहर भागना शुरू कर दिया। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह झटका दोपहर एक बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। अभी किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। अन्य ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इसका असर भारत तक देखा गया। भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर से 415 किलोमीटर पश्चिम में बताया जा रहा है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।
