Share this News

विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली,सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी पाली तथा सीएसी धौराभाठा के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षा हेतु संकुल धौराभाठा के स्कुलो को प्रेरित किया जाता रहा है।
प्राथमिक शाला रंगोले संकुल धौराभाठा से कक्षा पांचवी अध्यनरत छात्र जयंशु महंत ने नवोदय प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने विद्यालय एवं ग्राम पंचायत सरईपाली का नाम रोशन किया है।जयंशु महन्त प्रारब्ध से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहा है,पिता मधुर दास एवं माता लता महंत अपने बच्चे की शिक्षा के लिए प्राशा रंगोले को चुना। बिना किसी प्रकार के अन्य कोचिंग,केवल विद्यालयीन पढ़ाई एवं मार्गदर्शन को जयंशु महन्त ने दृढ इच्छा शक्ति से ब्रम्हास्त्र बना लिया।आज सादे कार्यक्रम में उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा।स्कूल परिवार ने उन्हें आत्मीयता रूपी बेशकीमती पुष्प गुच्छ एवं मिठाई से सम्मानित कर अप्रतिम सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की गई।इसके साथ ही प्राशा शाला रंगोले शाला परिवार ने पांचवी अध्यनरत तथा नवोदय परीक्षा में भाग लेने वाले अन्य सभी बच्चों को गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके मेहनत को सलाम किया गया।तत्पश्चात समस्त बच्चों व उपस्थित मातृ-शक्तियों को भी चॉकलेट आदि प्रदान कर खुशी के भागीदार बनाया गया।इस अवसर पर प्रधान पाठक सुनील जायसवाल एवं शिक्षक शत्रुघन कुंवर ने अपने बच्चों को सफलता की बधाई देते हुए प्रतिदिन स्कूल आने एवं शासन की समस्त योजनाओं का लाभ लेने व हर संभव मदद करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर श्रीमती संतोषी पैकरा,श्रीमती राजमती श्रीमती प्रेम बाई,कुमारी नीलिमा तथा शाला परिवार उपस्थित थे।