Share this News
कटघोरा 17 अक्टूबर ( KRB24NEWS ) : छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर अपने भ्र्ष्टाचारी गतिविधियों के लिए कुख्यात कटघोरा वनमण्डल फिर से सवालो के घेरे में है. मंडल के वनांचल में पहले ही कई हाथी दम तोड़ चुके है वही एक नए मामले में फिर से एक लोनर हाथी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि केंदई वनपरिक्षेत्र के लमना के तालाब में डूबकर हाथी ने दम तोड़ दिया. सूचना पाकर वन्य दस्ता घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है. मामले की तफ्तीश जारी है.
