Share this News

कोरबा पाली/8 मार्च 2025 (KRB24NEWS)
ग्राम पंचायत बुडबुड के आश्रित मोहल्ला छिंदपारा में मंच के पास विगत 13 वर्ष पूर्व दुर्गेश लाला ठाकुर के द्वारा शिव जी मंदिर बनवाकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोले नाथ स्थापित किया गया था ।उसी मंदिर के अहाता परिसर में हनुमान जी का मंदिर बनवा कर हनुमान जी की मूर्ति विराजित कर प्राण-प्रतिष्ठा हवन पूजन आरती कर हनुमान जी की मूर्ती विराजित किया गया ।

एवं माता तुलसी जी का चौरा बनवा कर उन्हें भी मंदिर के अहाता परिसर में विराजित किया गया। भक्तों श्रद्धालुओं को अब एक ही जगह पर भगवान भोले नाथ वीर हनुमान एवं माता तुलसी जी का पूजा अर्चना करने का सौभाग्य मिलेगा।

पूजा में महराज सपन पाण्डेय केराझरिया ने पूजा समापन कराएं।नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी का लाभ लिया।प्राण प्रतिष्ठा में हनुमान जी की नवीन प्रतिमा का मंत्रोच्चार व पंचामृत से अभिषेक कर विधि-विधान से हनुमान जी की प्रतिमा को विराजित किया

और इसके बाद हवन किया गया, जिसमें ग्राम छिदपारा के ग्रामीणों ने पूर्णाहूति डाली। हवन के बाद गांव में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें छिदपारा सहित आसपास के ग्रामीणों श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन मे भाग लेकर प्रसादी ग्रहण कर प्रभु श्री राम व हनुमान के जयकारे लगाए।
