Share this News
कोरबा : बीती रात घंटाघर कॉम्प्लेक्स परिसर के समीप अज्ञात लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और एक ठेले को पलट दिया, ठेले का संचालक को जब इसकी जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचा और उसने बताया कि इस स्थान पर वह गन्ना रस का व्यापार करता है,रात को मशीन को यही छोड़कर चला जाता है, लेकिन बीती रात अज्ञात लोगों ने ठेले और मशीन को पलट दिया जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा है, युवक ने बताया कि उसके परिवार का पालन करने का यह एकमात्र जरिया था जिसके टूट जाने से उसे काफी दिक्कतों का सामना होगा, युवक ने इस घटना की जानकारी सिविल लाइन थाना में देने के बात कही है.
