Share this News
पाली 14अक्टूबर (KRB24NEWS) : आदिशक्ति मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर चैतुरगढ़ लाफा शारदीय पर्व 2020 न्यास की ओर से नहीं मनाया जाएगा क्योंकि कोविड-19 कॅरोना महामारी को रोकने के लिए शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है ।इस संबंध में चैतुरगढ़ न्यास के पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट कोरबा में संयुक्त कलेक्टर सूर्यकिरण तिवारी जी द्वारा ली गई थी । इस कारण प्रशासनिक समिति के पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक बैठक कर निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित नहीं किया जाएगा। ना ही आम नागरिकों के लिए मंदिर की मुख्य दरवाजा खुलेगा प्रसाद आदि वितरण नहीं होगा उक्त आशय की जानकारी सचिव जयपाल सिंह विनायक ने दी।
न्यास पंजीयक व अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा, द्वारा न्यास की कार्यवाही लोकन्यास अधिनियम 1951 के अनुरूप नही चलने के कारण ,न्यास की दस्तावेजों को जप्त कर जांच की कार्यवाही जारी है। तब तक के लिए प्रशासन की ओर से तहसीलदार पाली को प्रशासक नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष लाल अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष यग्यशरण साहू,सचिव जयपालसिंह विनायक, कोषाध्यक्ष कुशल सिंह चंदेल, सलाहकार प्रशांत मिश्रा, गिरधारीलाल पांडेय,तपन मिश्रा,को वैकल्पित ब्यवस्था हेतु बनाया गया है।
