Share this News

रायपुर 12 अक्टूबर ( KRB24NEWS ) : मरवाही उपचुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ हैं। जोगी का गढ़ कहे जाने वाले इस सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है। बीजेपी, कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ तीनों ही अपने जीत के दावे कर रहे हैं।

इसे लेकर तीनों ही पार्टियों में बयानबाजी का भी दौर जारी है। वहीं चुनावी सभाएं हो रही है। आज प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मरवाही का दौरान करेंगे। मंत्री 8 गांवों में जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे।

बता दें कि उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। 16 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख है। इसके बाद 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं परिणाम 10 नवंबर को आएगा।