Share this News

भिलाई 11 अक्टूबर ( KRB24NEWS ) : सुपेला थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक प्रेमी जोड़े की जहर खिलाकर पहले तो हत्या कर दी और हत्या के बाद दोनों को जला दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों एक महीने पहले घर से भाग कर चले गए थे। कल ही सुपेला ​पुलिस प्रेमी जोड़े को भिलाई लेकर आयी थी।

हत्या के बाद प्रेमी जोड़े को जलाने की दर्दनाक घटका को अंजाम प्रेमिका के दो भाइयों दे ​दिया है, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।