Share this News
रायपुर 11 अक्टूबर ( KRB24NEWS ) : एक ओर जहां नए कृषि कानून को देश के कई राज्यों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार आगामी सत्र में धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस साल धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ सकता है। पिछले साल हमने 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था।
अमरजीत भगत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मानसून अच्छा होने के कारण इस साल धान की फसल अच्छी होगी। मंडियों में धान इस बार पहले से ज्यादा आएगा। निश्चित रूप से धान ख़रीदी भी ज़्यादा होगी। आगामी बैठक में धान ख़रीदी का लक्ष्य तय होगा। हमारी तैयारी पहले से ज्यादा है।
