Share this News

कोरबा पाली/8 जनवरी 2025 (KRB24NEWS)

कन्हैयालाल देवांगन प्रधान पाठक प्राथमिक शाला नुनेरा का आकस्मिक निधन गत रात्रि को हो गया।घटना की सुचना मिलते ही शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने दिवंगत शिक्षक के गृह ग्राम नुनेरा वि0ख0 पाली पहुँचकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली श्री श्यामानंद साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मनीराम मरकाम एवं लेखापाल श्री बी एस राज सहित उपस्थित होकर उनके परिवार को ढाढस बंधाते हुए इस असामयिक दुख की घड़ी को सहने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए 50हजार रूपये की शासकीय एक्सग्रेशिया राशि दिवंगत कन्हैया देवांगन की धर्मपत्नी श्रीमती गीता देवांगन को समस्त परिवार की उपथिति में प्रदान किया गया।ज्ञात हो की शिक्षक कन्हैया देवांगन मिलनसार,सहज,विनम्र तथा अपने शाला के बच्चों के प्रति समर्पित ब्यक्ति थे।अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ चले गए।शिक्षा विभाग पाली ने अविलम्ब एक्सग्रेसिया राशि प्रदान कर सवेंदना प्रकट की।इस अवसर पर श्री दीपक कंवर,विजय तंवर तथा नुनेरा संकुल के सीएसी,शिक्षक-शिक्षिकाएं पालक उपस्थित थे।