Share this News

जन्मदिन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी

कोरबा पाली/5 फ़रवरी 2025 (KRB24NEWS)

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के संघीय वार्षिक कैलेंडर का विमोचन संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा किया गया। 2025 के संघीय कैलेंडर में शिक्षकों के प्रमुख मांगों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा घोषित सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश कलेंडर में शामिल है।कोरबा जिला के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने कहा कि पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति,पदोन्नति,वेतन विसंगति दूर,एवं संघीय गतिविधियों पर प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारीयों को जानकारी दिया।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा का जन्म दिन धुमधाम से मनाया गया और पदाधिकारीयों ने फूलमाला पहनाकर बुके भेंट कर बधाई दी उत्साह पूर्ण वातावरण में केक काटा गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय संगठन मंत्री कौस्तुभ पांडेय, प्रांतीय प्रचार सचिव गंगेश्वर उईके, बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जय कौशिक, नर्मदा गढ़ेवाल, आशीष गुप्ता, आदित्य पाण्डेय,मोनिष कौशिक, नवीन चौधरी,कौशल तिवारी, बांके बिहारी दुबे, आशुतोष शुक्ला, रामेश्वर गुप्ता, देवव्रत मिश्रा, मनोज यादव,आलोक पाण्डेय,विनय गुप्ता, धर्मेन्द्र गौरहा,सूरज तोमर, राजेश मिश्रा,साधेलाल पटेल , हेमंत शर्मा उपस्थिति रहे।

मनोज चौबे जिला अध्यक्षछत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोरबा