Share this News

कोरबा पाली/ 4 फ़रवरी 2025 (KRB24NEWS)

शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी द रेडिएंट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा वार्षिकोत्सव की थीम प्रतिवर्ष की तरह ही “तरंग” रखी गई थी। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन एवम वंदना के साथ हुआ जिसके बाद स्कूली विद्यार्थियों द्वारा समाज को सकारात्मक संदेश देने वाले, वीर महापुरुषों व वीरांगनाओं की गाथाओं से ओतप्रोत, मा दुर्गा, प्रभु श्रीरामकथा व एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई।इस दौरान वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि ने उपस्थित विधार्थियों व पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि द रेडिएंट पब्लिक स्कूल इस क्षेत्र में पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के स्किल को उन्नत करने में विशेष योगदान दे रहे है। इस स्कूल के शिक्षक बच्चों को उनकी संस्कृति से जोड़ कर बच्चों को संस्कारवान बना रहे हैं। कार्यक्रम के अंत मे डायरेक्टर राकेश कश्यप द्वारा उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार जताया।