Share this News
कटघोरा ( KRB24 NEWS): भाजपा नेता और पार्षद उम्मीदवार पवन अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गोंडवाना पार्टी के एक सदस्य ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पवन अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। यह मामला एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आदिवासी समुदाय की भावनाओं को आहत करने के आरोप में पवन अग्रवाल पर जातिसूचक शब्दों का उपयोग करने का आरोप है। उन्होंने आदिवासी नेताओं को “गोंड-गँवार” कहकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जो एसडीएम की बैठक के दौरान की गई थी।

आदिवासी नेता इस टिप्पणी से नाराज होकर कटघोरा थाने पहुंचे और मामले की कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि की और कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पवन अग्रवाल वार्ड क्रमांक 6 से चुनावी मैदान में हैं और पहले भी विवादों में फंसे रह चुके हैं। गोंडवाना पार्टी के नेता लाल बहादुर कोर्राम की शिकायत पर ही यह कार्रवाई की गई है। आवेदकों के द्वारा सत्ताधारी दल के नेता होने का दबाव बनाने का भी आरोप पवन अग्रवाल पर लगाया गया है। जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुईं, जिस पर अब पुलिस कार्रवाई कर रही है।
