Share this News

हरदीबाजार 28 जनवरी 2025 (KRB24NEWS)

पूरे हिन्दुस्तान में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में हरदीबाजार प्रेस क्लब भवन में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रेस क्लब सचिव राजाराम राठौर ने सभी साथियों व अतिथियों का बैच व गुलाल का टिका लगाकर स्वागत किया । वहीं प्रेस क्लब संरक्षक डॉ.विजय राठौर, अध्यक्ष बाबूराम राठौर ने ध्वजारोहण किया।

सर्व प्रथम प्रेस क्लब परिवार के द्वारा मां भारती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र की पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़ कर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गीत गाए, तत्पश्चात सभी को प्रसाद का वितरण किया गया । इस दौरान उपाध्यक्ष निलेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष विनोद उपाध्याय,सह सचिव सुरेंद्र राठौर, वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य जगदीश अग्रवाल,नवल मसीह,पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती कांति मधुकर, हरिशंकर पटेल, हरनारायण सोनी सहित अन्य अतिथि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।