Share this News
कोरबा ( ढेलवाडीह ) 8 अक्टूबर ( KRB24NEWS ) : SECL ढेलवाडीह कॉलोनी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीज को देखते हुए ढेलवाडीह उप महाप्रबंधक के द्वारा लोगों को जागरूक करने के मुहिम चालाय जा रहा है इसके लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है एवं साथ ही बिना मास्क के एवं बिना जरूरी काम से घर से निकलने पर मनाही की जा रही हैं। ढेलवाडीह कल्याण समिति के सदस्यों के द्वारा चौक चौराहे पर एवं पूरे कॉलोनी क्षेत्र में जन जन जांच अभियान चलाया जा रहा हैं, कोई भी बिना मॉस्क के पाए जाने पर ₹100 का अर्थदंड दिए जाने का पंचायत एवं प्रबंधक समिति के द्वारा निर्णय लिया गया है

.कल्याण समिति के सदस्य एन एल धुर्वे, गोकुल प्रसाद, राजू, रामपाल साहू,आर पी कश्यप द्वारा निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहे हैं.
राम चरण साहू….
