Share this News

कोरबा 8 अक्टूबर ( KRB24NEWS ) : नंदकुमार जायसवाल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल लैंगा को माननीय विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत एवं माननीय सांसद ज्योत्सना महंत द्वारा लैंगा हाईस्कूल में शत प्रतिशत रिजल्ट आने से श्री नंद कुमार जायसवाल को दिनांक 06 10 2020 को कोरबा में एक शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया.

नंद कुमार जायसवाल द्वारा जब से शासकीय हाई स्कूल लैंगा में प्रभार लिया गया है तब से वहां की शिक्षा का स्तर उठ गया है श्री नंद कुमार जायसवाल अनुशासन प्रिय शिक्षक हैं जिनके प्रयास एवं उनके अधीनस्थ शिक्षकों के प्रयास से लगातार दसवीं का रिजल्ट 2 साल से विगत 2 वर्षों से शत प्रतिशत आ रहा है. नंद कुमार जायसवाल कटघोरा निवासी है.