Share this News

कोरबा पाली/12जनवरी 2025 (KRB24NEWS)
पाली जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और सीट को महिला श्रेणी के तहत आरक्षित किया गया है। जैसे ही यह घोषणा हुई, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं, जिनमें बारीउमराव के आश्रित मोहल्ला सुरका निवासी श्री मति फूल बाई कँवर का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 13 से भावी प्रत्याशी श्रीमती फूल बाई कँवर ने की दावेदारी।इस दौड़ में पूर्व जनपद सदस्य राजकुमार कँवर की माता जी फूल बाई कँवर एक मजबूत और लोकप्रिय उम्मीदवार के रूप में उभर कर सामने आई हैं। अपने उल्लेखनीय राजनीति और सामाजिक योगदान के कारण क्षेत्र क्रमांक 13 की जनता के बीच एक विश्वसनीय चेहरा बन चुकी है । जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 में जनपद पंचायत सदस्य के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर आ रहे हैं। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 के सभी आम नागरिकों का पूरा समर्थन मिल रहा है

जनपद पंचायत पाली पूर्व जनपद सदस्य राजकुमार कँवर ने ग्राम पंचायत कपोट कांजीपानी बारीउमराव सपलवा पहाड़गाँव पंचायत में विकास और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के कारण पूरे आसपास क्षेत्र में लोकप्रिय चेहरा मजबूत नेता की रुप में राजकुमार कँवर को जाना जाता है। आसपास के सभी पंचायतों में राजकुमार कँवर घर घर में संपर्क है क्योंकि लंबे समय से जनप्रतिनिधि जनताओं ने बताया की संपर्क के कारण चुनाव में सीधा लाभ होगा। क्योंकि राजकुमार कँवर क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगार लोगों को विभिन्न क्षेत्र में रोजगार दिलाये है राजकुमार कँवर क्षेत्र में सभी सामाजिक कार्यों में हमेशा भाग लेने के कारण हर समाज उनको अपना नेता के रूप में स्वीकार करते हैं छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम या खेल कूद के क्षेत्र में जैसे कबड्डी क्रिकेट जैसे खेल में काफी ध्यान देते हैं इसलिए जनपद सदस्य रहते हुए भी आसपास के सभी गांव में उनको अतिथि के रूप में हमेशा बुलाया जाता है।
