Share this News

सड़क सुरक्षा माह: पाली पुलिस की अनोखी पहल

कोरबा पाली/21जनवरी 2025 (KRB24NEWS)

पाली पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर एक अनोखी पहल की है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह एवं थाना स्टाप एएसआई पुरूषोतम उईके,प्रधान आरक्षक हिरावन सरोते, शिव राज सिंह राजपूत, आरक्षक अनिल कुर्रे,विवेक तिर्की,कृष्णा डिक्सेना आदि ने पाली क्षेत्र के सड़क मोड़ों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वृक्षों और खंभों पर सफेद पेंट और रेडियम पट्टीकरण लगने का कार्य किए।सड़क पर होने वाली दुर्घटनाएं मुख्यतः रात के समय अंधेरे के कारण होती हैं। क्योंकि सड़क किनारे स्थित पेड़ दूर से नजर नहीं आते। जब तक पेड़ नजर आते हैं तब तक वाहन इतने नजदीक पहुंच जाते हैं कि रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इस कारण अक्सर वाहन सड़क किनारे पेड़ों से टकरा जाते हैं। इससे अब दिन के साथ ही रात के अंधेरे में वाहनों की लाइट की रोशनी से पेड़ होने का पता दूर से ही चल जाएगा। जिससे दुर्घटना में रोकथाम हो सकेगा। इसका उद्देश्य विशेष रूप से घुमावदार मार्गों पर दृश्यता बढ़ाकर वाहन चालकों को सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान करना और सड़क हादसों को रोकना है।यह कार्य प्रमुख सड़कों, अंधे मोड़ों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में किया गया है, जिससे वाहन चालकों को दूर से ही मोड़ स्पष्ट दिखाई दे और वे अपनी गति नियंत्रित कर सुरक्षित ड्राइविंग कर सकें।पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। कोरबा पुलिस सड़क सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में प्रभावी कदम उठाती रहेगी।