Share this News

कोरबा पाली/11जनवरी 2025 (KRB24NEWS)
गोल्डन क्रिकेट क्लब ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल खेल प्रांगण मिशन रोड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कियाlइस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए प्रतिवर्ष आयोजन के लिए बहुत-बहुत धन्यवादlइसके पूर्व छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा टेबल कैलेंडर 2025. का महापौर सहित आगंतुक अतिथियों ने विमोचन किया lइस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा, संरक्षक पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जय सिंह नेताम, अनिल गिरी तथा नगर के ख्याति प्राप्त आयुर्वेद डॉ नागेंद्र शर्मा तथा आयोजन समिति की ओर से पूर्व पार्षद रवि महाराज, वर्तमान पार्षद रवि चंदेल सहित पवन ,शिबू ,बबलू ,नरेश, ओम, प्रभात, प्रकाश तथा संचालन पार्षद रवि चंदेल ने कियाl
