Share this News

रजकम्मा(पाली) 6 जनवरी 2025 (KRB24NEWS)
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय मदनपुर में पालक बालक शिक्षक सम्मेलन कृष्णा यदु अध्यक्ष शाला विकास समिति के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य राजीव जोगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक पालक और बालक तीनो ही मजबूत आधार स्तंभ है।

तीनो के सामन्जस्य से ही शिक्षारूपी पौधा विशालकाय वट वृक्ष बन सकता है।मुख्य अतिथि की आसंदी से कृष्णा यदु ने नियमित और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।मोबाइल को छात्रों के लिए बाधक बताते हुए उसे प्रतिबंधित करने को कहा।पालकों से अपील करते हुए अपने पाल्यो को निर्धारित गणवेश में नियमित स्कूल के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य राजीव जोगी ने पालकों को छात्रों के मध्य नियमित बैठकर अध्ययन में सहयोग के लिए कहा।पुष्पक साहू ने प्रतिदिन लेखन पर जोर देते हुए परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने का साधन बताया।कुमुदिनी राम ने स्कूल के साथ घर मे भी जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों को पूरे स्टाफ की सहयोग हेतु आश्वस्त किया।कल्पना कुजूर एवं कुश बघेल ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों की तरफ की गई गलतियों को बारीकी से समझाया।पालकों ने विद्यालय परिवार को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सत्यनारायण ध्रुव,कमलेश्वरी साहू,भोला अहीर सहित बड़ी संख्या में पालकों की उपस्थिति रही।
