Share this News

कोरबा पाली/ 6 जनवरी 2025 (KRB24NEWS)

विकासखंड पाली के अंतर्गत संकुल केंद्र बोईदा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक रामगोपाल जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रधान पाठकों और शिक्षकों का संयुक्त रूप से नव वर्ष का प्रथम बैठक संकुल केंद्र बोईदा में संपन्न हुआ। कलेक्टर महोदय द्वारा लागू महत्वाकांक्षी योजना गैस चूल्हा के बारे में शैक्षिक समन्वयक सत्य प्रकाश खांडेकर ने शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दिये।

गैस व चूल्हा की स्थिति,गैस का खपत,आय व्यय,शाला अनुदान राशि का सही उपयोग, स्कूल कि लिपाई पोताई, त्रैमासिक परीक्षा परिणाम को परीक्षा पंजी में अंकित करना, कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं के इस वर्ष होने वाले बोर्ड परीक्षा की जानकारी सभी पलकों को देने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बैठक में चर्चा कर जानकारी दिया गया। बैठक की अंतिम कड़ी में मनोज चौबे जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के मुख्य अतिथि में नव वर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम हुआ जिसमें उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा एक दूसरे शिक्षकों को पुष्प माला पहनाकर बके भेंट करते हुए नव वर्ष की मंगलमय शुभकामनाएं आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर गोविंद राठौर एवं बुद्धेश्वर सोनवानी ने गजल शेरो शायरी प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रोचक बनाये।

वहीं शिक्षक ज्योतिष तिवारी ने अन्य स्कूलों से आए शिक्षकों का वेलकम स्वागत किया गया। नव वर्ष मिलन समारोह ( शिक्षक सरोकार ) कार्यक्रम में सबसे भेंट मुलाकात कर एक मंच में नव वर्ष की शुभकामनाएं आदान प्रदान करने का शुभ अवसर मिला।सबके साथ आनंदमय कुछ पल…शानदार व सफल कार्यक्रम निश्चित ही सराहनीय रहा।सत्य प्रकाश खांडेकर सीएसी,मनोज चौबे प्रधान पाठक,राजेंद्र नायक व्याख्याता,संजय पांडेय व्याख्याता,वीरेंद्र कुमार कुर्रे व्याख्याता,मनबोध सूर्यवंशी प्रधान पाठक,कृष्ण लाल कश्यप प्रधान पाठक,ओमप्रकाश खांडे प्रधान पाठक,बुद्धेश्वर सोनवानी प्रधान पाठक,नोहर सिंह राज प्रधान पाठक,सुमित्रा जगत प्रधान पाठक,ज्योतिष तिवारी शिक्षक,गनपत लाल ध्रुव शिक्षक, शांतिलाल पटेल शिक्षक,रमेश जांगड़े शिक्षक,शिशुपाल प्रभाकर शिक्षक,पुनाराम खूंटे शिक्षक,प्रकाश चंद भारद्वाज शिक्षक, संतोष यादव सहा. शिक्षक,गौरी गेंदले सहा. शिक्षक, अनिल यादव सहा.शिक्षक, गोविंद राठौर सहा. शिक्षक, दिकपाल सिंह राज सहा. शिक्षक,याचना पटेल मानदेय शिक्षक आदि बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए।

मनोज चौबे,जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा