Share this News

कोरबा पाली/ 1 जनवरी 2025 (KRB24NEWS)

पिछले 40 वर्षों से समाज सेवा में लगे सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा को वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संगठनों द्वारा जिले में सर्वाधिक सम्मान प्राप्त हुआl विनोद कुमार सिन्हा बचपन से ही क्रांतिकारी होने के कारण उन्हें आपातकाल में 13 माह जेल में निरुद्ध होना पड़ा, छात्र आंदोलन से अपनी यात्रा प्रारंभ करते हुए सामाजिक गतिविधियों में भूमिका को आगे बढ़ते हुए संकल्प लिया था कि निद्रा और निंदा पर नियंत्रण कर शनै-शनै यात्रा जारी रहेगी जो आज सफल हो रहा है l प्रतिवर्ष सामाजिक कार्यक्रमों में जैसे पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान, परिवार कल्याण स्वास्थ्य परीक्षण, गरीबों के उत्थान के लिए उनकी सहायता करना, जनहित व भ्रष्टाचार के मुद्दों को मुखर रूप से उठाने का श्रेय सिन्हा को जाता हैl अब तक समाज सेवा के क्षेत्र में दर्जनों सम्मान प्राप्त हो चुका है जिसमें अविभाजित मध्य प्रदेश कलेक्टर व छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों द्वारा यानी तीन कलेक्टरों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर पर अनेक संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया हैl वर्ष 2024 में 11 फरवरी को भाजपा द्वारा आवास पर पुरस्कृत नागरिक के रूप में ,21 फरवरी को विश्व भोजपुरी सम्मेलन वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में ,25 जून 2024 को भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा कार्यालय में लोकतंत्र सेनानी के रूप में, 2 अक्टूबर20 24 को सामाजिक संगठन आगरा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर लाल बहादुर शास्त्री स्मृति सम्मान से, 8 दिसंबर2024 को राष्ट्रीय कायस्थ महासभा समागम लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में ,14 -15 दिसंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी साहित्य विकास मंच कोलकाता (पश्चिम बंगाल) मेंभोजपुरी समाज सेवा सम्मान से तथा 25 दिसंबर 2024 को आगरा (उत्तर प्रदेश) में राष्ट्रीय स्तर पर अटल बिहारी वाजपेई स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जा चुका हैl