Share this News

कोरबा पाली/ 26 दिसंबर 2024 (KRB24NEWS)
विकास खण्ड पाली के अंतर्गत प्रकृति के गोद में बसा आदर्श ग्राम पंचायत ढुकुपथरा के पवन धरती में पुरखो के संजोए संस्कृति हमारी छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवंत रखते हुए रंगारंग एक दिवसीय राउत बाजार मड़ई मेला का आयोजन ग्राम ढुकुपथरा में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमे समीपस्त ग्राम खैराडूबान,सीस,रमदेई, बकसाही, बिंझरापारा,दौरीकलारी,सेमरकछार, मुंनगाडीह,रहाडीह,तालापार,बुडबुड, छीदपारा,पोंडी,लब्दा,समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमती शशिकला महंत,जनपद सदस्य प्रतिनिधि कपिलदास महंत,केराझरिया सरपंच सत्यनारायण पैकरा,राजकुमार बिंझवार सरपंच ढुकुपथरा,नेतराम डिक्सेना उपसरपंच , एम एल.डिक्सेना सेवानिवृत कृषि विकास विस्तार अधिकारी समेत ग्रामीण जन उपस्थित थे।उक्त कार्यक्रम में जनपद सदस्य मद से स्वीकृति सांस्कृतिक मंच स्वीकृत राशि 2 लाख रुपए का उदघाटन भी जनपद सदस्य और उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया।पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के ऊर्जावान सरपंच राजकुमार बिंझवार ने किया तथा।अपने कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत में किए सभी विकास कार्यों का तथा नए स्वीकृत कार्यों का उल्लेख भी उपस्थिति ग्राम वासियों के समक्ष किए।

उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त ग्रामवासी,पंचगण,मड़ई समिति,और ग्राम के सभी युवा साथियों का योगदान सराहनीय रहा।मंच का सफल संचालन ग्राम पंचायत ढुकुपथरा के ग्राम रोजगार सहायक रतिराम यादव ने किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिये। इस कार्यक्रम में रामंह सिंह मरकाम, प्रताप सिंह जगत, चंद्रशेखर नेटी,कृष्ण कुमार कंवर,राम प्रसाद बिंझवार,सुख मैरीन बाई महिलागे,सोनिया जगत,सीमा पोर्ते, गायत्री बाई आयाम,दिल बोधनी गंधर्व, बुधरीबाई यादव, मैत्री मरावी, चंद्रिका यादव, राजकुमारी कंवर, जनक राम कोटवार, सनद राम उई के ,दुकाल सिंह, नैन सिंह उरेती, भागीरथी मरकाम, संतोष आयाम, सुशील कुमार गंधर्व, लेतेल गंधर्व, हंसतराम ,धनमान साय, रामाधार, राधेलाल, सीताराम, इंद्र कुमार, धन सिंह विश्वकर्मा, पवन कुमार, अजीत कुमार, आल्हा राम टेकाम,लीला राम, अरुण जगत , श्रवण सिंह बिंझवार, अश्वनी श्रीवास, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं बसंत राम, आसमान ,फूल सिंह,मान सिंह, दासी, बेद राम लक्ष्मी नारायण, पवन कुमार, राम दुलार यादव,बलराम यादव, साहस राम, सूरज कुमार धर्म सिंह, अन्य साथी एवं बैगा शिव नारायण बिंझवार आदि लोगों के द्वारा इस राउत नाचा त्यौहार के आयोजन पर इनकी टीम की भूमिका काफी सराहनीय रहती है।पाली पुलिस प्रशासन की भी सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।
