Share this News

कोरबा पाली/ 26 दिसंबर 2024 (KRB24NEWS)
सुशासन दिवस भारत में प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के रूप में 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। सरकार में जवाबदेही के भारतीय लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देकर प्रधान मंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए 2014 में सुशासन दिवस की स्थापना की गई थी

सुशासन दिवस का उद्देश्य देश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। पोड़ी लाफा मंडल में अटल बिहारी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भारत देश में उनके योगदान को बताया गया।

इस दौरान पोड़ी लाफा मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक, सरपंच होरीलाल बियार, देव सिंह, मोतीदास, सुरेश निषाद, कमलेश कश्यप, राम सनेही साहू, बूथ अध्यक्ष पप्पू सारथी, विनोद कौशिक, मनोज कश्यप, सुनील कश्यप, सुखदेव साहू ,दुर्गा कश्यप, सहदेव प्रसाद कश्यप, शरद कश्यप, भास्कर कश्यप, त्रिभुवन कश्यप, सुरेश निषाद, राम अवतार यादव, चुन्नीलाल कंवर, दशरथ, लकेश्वर जगत, सतनारायण कश्यप, बंधन दास ,राजकुमार राजपूत,कमल सिंह राज, संतराम पैकरा, सतेश्वर कश्यप ,मगनलाल कश्यप ,संतोष यादव, राकेश डिक्सेना, लव तिलक दास मानिकपुरी,पीतांबर रजक ,शत्रुघ्न भोई आदि उपस्थित थे।
