Share this News

हरदीबाजार 14 दिसंबर 2024 (KRB24NEWS)
प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी धान कटाई मिंसाई के बाद वर्षों से चले आ रहे ,दिसंबर माह में मड़ाई मेला का गांव क्षेत्र व आस-पास के जिले के व्यापारियों सहित आम लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है ।

मेला का शुभारंभ गांव के गौंटिया मदनमोहन (बेंचू) कंवर व सरपंच श्रीमती अनुसुईया युवराज कंवर के द्वारा फीता काट कर किया जाएगा,इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामवासी भी उपस्थित रहेंगे। मेले में मौत कुंआ,टाकिज,आकाश झूला, ड्रेगन झूला, सर्कस, डिस्को झूला,मीना बाजार,होटल, बच्चों के मनोरंजन सहित हाट बाजार आकर्षक का केंद्र रहता है ।
