Share this News

रजकम्मा (पाली) – 26 नवंबर 2024 (KRB24NEWS)
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय मदनपुर में संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू, वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल, श्रीमती कुमुदिनी राम,श्रीमती कल्पना कुजूर ,कुश बघेल ने बाबा साहेब अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूवात की।सर्वप्रथम प्रभारी प्राचार्य ने संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।तदुपरांत विनोद जायसवाल ने संविधान निर्माण में लगे 2 वर्ष 11माह18 दिन की पूरी प्रकिया से सदन को अवगत कराया। वर्तमान में संविधान में 25 भाग,470 अनुच्छेद और 12 अनुसूची सहित संविधान के अनुच्छेद 51 A में उल्लेखित मूल कर्तव्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया।

कुमुदिनी राम ने संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।कल्पना कुजूर ने लोकतंत्र में संविधान को सर्वोच्च विधान बताया।अगले चरण में छात्र-छात्राओं ने उपनिवेशवाद से मुक्ति उपरांत देश के सुचारू संचालन के लिए संविधान निर्माण को आवश्यक बताया।छात्र छात्राओं को अधिनायकतंत्र और लोकतंत्र के विषय मे वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी,क्विज कॉम्पिटिशन कराया गया।जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार कुश बघेल ने किया।कार्यक्रम में सिमरन,योगिता,कामिनी,प्रशांत अहीर ,लोकेश का प्रशंसनीय सहयोग रहा।
