Share this News
गौरेला पेंड्रा मरवाही में भनवारटक रेलवे स्टेशन के पास कोयले से भरी मालगाड़ी डिरेल होने से बिलासपुर कटनी रेल मार्ग बाधित हो गया है। रेलवे की टेक्निकल टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। कोयले से भरे सात डिब्बे बेपटरी हो गए हैं। बिलासपुर कटनी रेल मार्ग की कई यात्री ट्रेनें अलग-अलग रेलवे स्टेशन में रोकी गई।
