Share this News

कोरबा पाली / 7नवंबर 2024 (KRB24NEWS)
जिला प्रशासन द्वारा विकास खंड पाली में नाश्ता वितरण से बच्चों को स्कूल तक लाने एवं ठहराव में काफी मदद मिल रही है।माता अन्नपूर्णा के साथ-साथ घर के जन्म देने वाली माता का भी प्रणाम व सम्मान करके स्कूल आने से बच्चों का सफल होना निश्चित है।उक्त उद्बोधन विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर मरकाम ने नाश्ता भोजन के प्रतीकात्मक वितरण के अवसर पर प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला बुड़बुड़ संकुल केराझरिया में दिए। इससे पहले मां वीणा वादिनी एवं मां भारती के प्रतिमा पर दीप-धूप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ अभ्यागत अतिथियों के कर कमलों से हुआ।

मेजबान शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। नोडल प्राचार्य मनोज सराफ ने कहा कि नाश्ता भोजन प्रारंभ करने से बच्चों के चेहरे खिल गए हैं। प्रशासनिक उद्बोधन देते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी पाली श्री श्यामानंद साहू ने कहा कि शत-प्रतिशत बच्चों के पालक बच्चों को स्कूल भेजें अलग-अलग प्रकार के नाश्ते मिलने से कुपोषण की समस्या दूर होगी, साथ ही प्रतिदिन बच्चे स्कूल जाकर, नाश्ता पाकर पढ़ाई करेंगे तो उनका सर्वांगीण विकास भी होगा।तत्पश्चात शासन द्वारा निशुल्क बनाए गए जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी विधायक मरकाम ने किया। काजू किशमिश बादाम से निर्मित गरम हलवा का वितरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।यही नहीं उन्होंने बच्चों के स्नेह को नजरअंदाज नहीं कर पाए। खुद भी उनके साथ नाश्ता ग्रहण कर जनसमूह को उत्साह से भर दिया।सभी अतिथियों के साथ ही सभी पालकों ने भी बच्चों के साथ नाश्ता ग्रहण किया।और जिला प्रशासन की सोच को सार्थक किया। इस अवसर पर कुलदीप मरकाम विधायक प्रतिनिधी,मनीराम मरकाम सहायक खंड शिक्षा अधिकारी,सीएसी वीरेंद्र उइके,सरपंच प्रतिनिधि कीर्ति सिंह,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष छत्रपाल सिंह,पूर्व सरपंच तीरथ राम,पँच अंशु लाल,अमृतलाल,चंद्रपाल बसंती बाई,मनहरण लाल जनीराम,जीतलाल,राज ग्वाल,चंदन नायक, जवाहरलाल नायक,राजेश जाटव,डीपी धीरवी प्रधान पाठक, रामनाथ टोप्पो,अर्चना साहू, प्रतिमाआनंद रामशिला बिरको,राम प्रसाद उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र उइके,सुनील जायसवाल ने किया।
