Share this News

कोरबा पाली/6 नवंबर 2024 (KRB24NEWS)
पाली गवर्नमेंट मिडिल स्कूल भलपहरी के हेडमास्टर हीरालाल कश्यप को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हीरालाल का शॉल, श्रीफल से स्कूल के शिक्षकों ने सम्मान किया। साथ ही सेवानिवृत्त हेडमास्टर को पेंशन प्राधिकार पत्र देकर दीर्घायु जीवन की कामना की।

38 साल की सेवा में उनके अनुशासन व अध्यापन कार्यों में रूचि को सराहा। सेवानिवृत्त शिक्षक ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव को साझा किया। विदाई समारोह में बीईओ पाली श्यामानंद साहू, एबीईओ मनीराम मरकाम, शैक्षिक संकुल समन्वयक धनंजय शर्मा, लेखापाल बी .एस. राज समेत कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।
