Share this News

कोरबा पाली/4 नवंबर 2024 (KRB24NEWS)

जिला पंचायत सदस्य रामेश्वरी विजय बहादुर जगत ने शुक्रवार को पाली विकासखंड के विभिन्न माँ लक्ष्मी की पूजा पंडालों का दौरा किया. माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख -समृद्धि की कामना की. जिला पंचायत सदस्य ने पोड़ी धोबी मोहल्ला, कर्रानारा, सिल्ली, लबदापारा ,पोलमी , स्थित पंडालों में गये.एवं पंडाल में माँ लक्ष्मी की भजन कीर्तन का गायन भी किया गया ।

पूजा कमेटी के सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्य का स्वागत किया. इस दौरान रामेश्वरी विजय बहादुर ने मां लक्ष्मी के समक्ष माथा टेका और अपने क्षेत्र के जनता की सुखमय जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि इस धार्मिक भ्रमण का एक ही उद्देश्य है कि माँ लक्ष्मी लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं. मां लक्ष्मी से मैं क्षेत्र के लोगों की सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना किए.इस अवसर पर विपिन कश्यप, भास्कर कश्यप, शत्रुहान, राजेश ठाकुर ,संतराम पटेल, विमल राज ,अजय इत्यादि उपस्थित थे।