Share this News
कोरबा20सितंबर(krb24news): अब कोरबा जिले के नगर पंचायत छुरीकला मे भी किया गया लॉक डाउन करने का निर्णय कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए कोरबा जिले के कई नगरी निकायों में लॉकडाउन करने का निर्णय कई नगरीय निकायों में हो चुकी है और व्यापारियों ने आपसी सहमति से लॉक डाउन करने का निर्णय लिया जा चुका है ।
नगर पंचायत छुरीकला में आज व्यापारियों ने सांस्कृतिक मंच में बैठक रखकर पूरे नगर पंचायत में 1 सप्ताह का लाॅकडाउन करने का आज निर्णय लिया गया है जिसमें 24/9/2019 से लेकर 30/9/2019 तक पुरे नगर मे सम्पूर्ण लॉक डाउन करने का निर्णय लिया गया।
जिसका सभी नगर वासियों को पालन करना अनिवार्य होगा। इस लॉक डाउन में मेडिकल, गैस, पेट्रोल पंप आदि आवश्यक सुविधाओं को छूट रहेगी। सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी, इसके उल्लंघन करने पर 21000/- के जुर्माने का प्रावधान है। अतः सभी नगर वासियों से निवेदन है कि अपने आवश्यकता की सामग्री का क्रय 23/09/20 तक अनिवार्य रूप से कर लेवे, असुविधा से बचने की भी अपील की गई है
