Share this News
कोरबा : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के तुमान गांव में घरेलू विवाद के कारण एक युवक ने अपने ही बड़े भाई का नाक काट लिया। इस घटना में बड़े भाई को काफी चोटें आई हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नरेश कुमार पटेल का छोटा भाई आय दिन घर में उपद्रव करता था और विवाद करता था। मना करने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाता था। इस बार जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अपने बड़े भाई नरेश पर हमला कर दिया और अपने दांतों से नरेश के नाक और शरीर के कई हिस्सों को काट लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यह घटना घरेलू विवाद की एक दर्दनाक मिसाल है, जिसमें भाई ने अपने ही भाई पर हमला कर दिया। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।
