Share this News

कोरबा पाली/8 अक्टूबर 2024 (KRB24NEWS)
शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली जिला कोरबा में अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना से सबद्ध शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई, लायस क्लब बिलासपुर और हऺसवाहिनी ब्लड सेन्टर के सयुंक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मनोज सिन्हा समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर विशिष्ट अतिथि वाय के तिवारी जिला सघठक राष्ट्रीय सेवा योजना कोरबा, विशिष्ट अतिथि डॉ गजेन्द्र तिवारी शिक्षाविद पाली,

विशिष्ट अतिथि श्री प्रीत पाल बाली जी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायस क्लब बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि श्री मूकेश महाल वाला सचिव लायस क्लब बिलासपुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री टीका राम कशयप सहायक प्राध्यापक ने किया। कार्यक्रम का सऺचालन कार्यक्रम अधिकारी रासेयो श्री हर्ष पान्डेय ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने माऺ सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ गजेन्द्र तिवारी जी ने अपने ऊद्बबोधन में रक्तदान के महत्व को रेखाकित किया। श्री कशयप सर ने सभी को स्वास्थ्य परीक्षण कराने और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि डॉ मनोज सिन्हा समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना ने महाविद्यालय के रासेयो गतिविधियों की जानकारी ली तथा रासेयो के माध्यम से सामाजिक सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। वाय के तिवारी जी ने नियमित गतिविधियों के सबऺध में जानकारी प्रदान करते हूए रक्तदान के महत्व को समझाया। समस्त विद्याथियों ने जीते जी रक्तदान, मरने के बाद नेत्र दान का नारा लगाया। यह रक्तदान शिविर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चला। सभी वअतिथियों , स्वास्थ्य कर्मचारियों महाविद्यालय के प्राध्यापक गण और विद्याथियों को पाली के प्रतिष्ठित गऺभीर परिवार के चरणजीत गभीर और उनके परिवार ने दोपहर का भोजन कराया। इस रक्तदान शिविर में 77 युनिट रक्तदान रक्तदाता ओ द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री आई पी देवागन सत कुमार खाडेकर, सुनील कऺवर, डॉ कविता ठक्कर, वर्षा लकरा, डॉ जूही देवागन, भूमिजा चन्दाकर, हसवाहिनी ब्लड सेन्टर से अरविंद साहू, समिधा साहु, साध राम यादव ओम् प्रकाश गुप्ता, सुरभि पाटले सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और विद्याथी उपस्थित थे।
सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली
