Share this News

कोरबा पाली/07 अक्टूबर 2024/(KRB24NEWS)
अनुविभागीय अधिकारी पाली श्रीमती सीमा पात्रे के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पाली के समस्त ग्राम पंचायतो में आयुष्मान कार्ड बनाने व आधार कार्ड में त्रुटि सुधार हेतु 10 अक्टूबर 2024 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में भूपेंद्र सोनवानी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली,अनिल शराफ विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्वेष दीवान परियोजना अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग के समस्त अमलों द्वारा आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान आधार कार्ड में त्रुटि सुधार का कार्य भी शिविर में किया जाएगा। एसडीएम पाली ने आमजनों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।आज प्रथम दिवस में जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत शिविरों के माध्यम से 1010 आयुष्मान कार्ड एवं 682 आधार कार्ड अपडेट किया गया।

