Share this News

हरदीबाजार 7 अक्टूबर 2024 (KRB24NEWS)

बस स्टैंड हरदीबाजार के दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा प्रतिदिन विविध कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के जनमानस में मां शक्ति के प्रति भक्ति का संचार भर रहे हैं ,तो दूसरी ओर मलगांव के मानस मंडली के द्वारा जसगीत गाकर व छोटे-छोटे बच्चे मां नौ दुर्गा , शिव, हनुमान काली व राक्षस का रुप धारण कर सभी अपने स्वारुप भेष-भूषा में मनमोहक झांकी की प्रस्तुति देकर उपस्थित हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं मानस मंडली के द्वारा “लंगुरे नई मानत हे ओ माता गीत” पर हनुमान घोड़े पर सवार होकर इधर-उधर भागता रहा । इस दौरान समिति अध्यक्ष निलेंद्र राठौर, सचिव विनय चंद्राकर, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, दुर्गेश डिक्सेना, पंकज ध्रुवा, सुरेंद्र राठौर,नरेंद्र अहिर बंटी राठौर,हेम साहू,चंदराम यादव, राजाराम राठौर,पंडित हीरा महराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह शाम पूजा अनुष्ठान किया जा रहा है।

वहीं पंडा रमेश महंत व आनंद नेताम मां की सेवा में लगे हुए है। पूजा अनुष्ठान में यजमान व्यास सीमा राठौर,तरुण वर्षा डिक्सेना, रमेश सरिता राठौर वहीं मानस मंडली मलगांव से रघुवीर सिंह,जागेश्वर सिंह,रामायण, नारायण, क्रांति, बालकृष्ण सोनी,पवन यादव,राजकुमार श्रीवास, जवाहर सिंह, परमेश्वर व राधेलाल अपने मांदर,गुदुंम बाजा,झांझ मंजीरा, हरमोनियम सहित अन्य बाजा गाजा के साथ मां शक्ति के जसगीत गाकर उपस्थित दर्शकों को मग्न मुक्त कर दिया ।

राजाराम राठौर हरदीबाजार