Share this News
जशपुर : बगीचा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक विजय टोप्पो का शराब पीकर स्कूल आने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। जब ग्रामीणों ने उनसे पूछा कि वे शराब पीकर स्कूल क्यों आए, तो उन्होंने कहा कि वे कफन दफन के कार्यक्रम में गए थे और समाजिकता के नाते उन्होंने शराब पी।
वीडियो में शिक्षक का बयान
वीडियो में शिक्षक विजय टोप्पो कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें शिक्षिका ने फोन करके बुलाया था, इसलिए वे स्कूल आए। जब उनसे पूछा गया कि कितनी शराब पी है, तो उन्होंने कहा, “ज्यादा नहीं पीया है, बस लिटिल लिया है।”
मामले की जांच की मांग
इस मामले में ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग को इस मामले में जांच करने और उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
