Share this News

कोरबा पाली/ 28 सितंबर 2024 (KRB24NEWS)
शासन की बहुआयामी योजना जाति प्रमाण पत्र पात्र विद्यार्थियों का बनवाने शासन पूरी तरह ताकत झोंक रही है,उक्त प्रमाण पत्र उन बच्चों का हर हाल में बने जो कहीं ना कहीं से छोटी-छोटी बातों को लेकर या दस्तावेज की कमी का रोना रोकर नहीं बनवा पा रहे हैं,शिक्षा विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग का अमला भी इस पुनीत कार्य में जी तोड़ मेहनत कर घर-घर पालकों के बीच शिक्षकों के माध्यम से पहुंच कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने प्रेरित कर रहे है।आज से आने वाले क्रमशः तीन दिवस 26 27,28 सितंबर 2024 को पाली विकास खंड के विभिन्न स्थानों में शिविर का आयोजन प्रारम्भ किया जा चुका है।जिसमें पालक एवं स्कूली बच्चे उत्साहित होकर जाति प्रमाण पत्र बनवाने संबंधित स्कूल के शिविर स्थलों में उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरा करवा रहे हैं।विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली श्री श्यामानंद साहू ने आज विकासखंड के विभिन्न शिविर स्थलों में बच्चों के आनेवाले वर्षों को उज्जवल करने अपनी उपस्थिति देते हुए जाति प्रमाण पत्र सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही का अवलोकन किया।इसी तारतम्य में आज बड़ेबांका विकासखंड पाली शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक प्रमाण पत्र बनवाने शिक्षकों के साथ ही सीएसी अनिल जगत को निर्देशित कर जानकारी अपलोड सम्बन्धी कार्य किए गए।उपस्थित पालकों को भी जाति प्रमाण पत्र का महत्व बताते हुए रूचि लेने कहा।शिक्षा अधिकारी श्री साहू ने कई बच्चों का एसडीएम कार्यालय से पूर्ण प्राप्त जाति प्रमाण पत्र अपने कर कमलों से वितरीत कर पालको व बच्चों में उत्साह का संचार किया।उपस्थित पालको का आभार भी जताया जिन्होंने खेती-किसानी के काम के बावजूद शासन की योजना सफल करने उपस्थित हुए।अगले दो दिवस 27 और 28 सितंबर को भी विकासखंड पाली के विभिन्न स्थानों में जाति प्रमाण पत्र का शिविर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन में आयोजित होंगे।शिक्षा अधिकारी ने अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पालक आवश्यक उपलब्ध दस्तावेज लेकर जाति प्रमाण पत्र से संबंधी प्रक्रिया पूरा करवाए,ताकि शासन प्रशासन की जनहित सोच को गम्भीरता से पूरा किया जा सके।आने वाले वर्ष हमारे नॉनिहालो का भविष्य सुन्हरा करेगा।प्रथम दिवस में कुल आवेदनों में से 627 पात्र आवेदनों को प्रक्रिया पूर्ण करने प्रेषित कर दिया गया है।
