Share this News
रायपुर16सितंबर(krb24news): छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला किया है. ये सभी आईएएस अधिकारी 2017 और 18 बैच के हैं. इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है. देखिए किसे कहां नई जिम्मेदारी मिली है.
राज्य सरकार ने 5 IAS अफसरों का नया पोस्टिंग आदेश जारी किया है। 2017 बैच के IAS चंद्रकांत वर्मा को सारंगढ़ SDM से रायगढ़ का सहायक कलेक्टर बनाया गया है। वहीं 2018 बैच के देवेश कुमार ध्रुव को बिलासपुर के सहायक कलेक्टर से बलौदाबाजार-भाटापारा का SDM बनाया गया है।
वहीं 2018 बैच के ही अभिषेक शर्मा सरगुजा के सहायक कलेक्टर से SDM कटघोरा, कोरबा बनाया गया है। जबकि उसी बैच के अविनाश मिश्रा को बस्तर सहायक कलेक्टर से दंतेवाड़ा का SDM और संबित मिश्रा को सहायक कलेक्टर रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ बनाया गया है।
